Jharkhand

30 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो झारखंड के पारा शिक्षक करेंगे हड़ताल, 15 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Published

on

रांची। झारखंड के पारा शिक्षकों ने राज्य सरकार को 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर इस तारीख तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे 15 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक में तय किया गया कि सरकार लंबे समय से सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया। संगठन ने कहा कि अब आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

मुख्य मांगें

समान काम के लिए समान वेतन

आकलन परीक्षा (Assessment Exam) को JTET के समकक्ष मान्यता

TET उत्तीर्ण शिक्षकों की सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति

सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने की मांग

आंदोलन की रूपरेखा
अगर 30 अक्टूबर तक मांगे पूरी नहीं हुईं तो 5 नवंबर को गिरिडीह में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पारा शिक्षक प्रदर्शन करेंगे और उसी दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत करेंगे।

राज्य में फिलहाल करीब 60 हजार पारा शिक्षक कार्यरत हैं। ये शिक्षक झारखंड के ग्रामीण शिक्षा तंत्र की रीढ़ माने जाते हैं। संघर्ष मोर्चा ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending