Bihar
बिहार चुनाव 2025 : सीट बंटवारे पर बोले बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी, कहा – NDA में जल्द बनेगी सहमति
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की चर्चाएं तेज हैं। इस बीच बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और सीट शेयरिंग को लेकर बहुत जल्द सहमति बन जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए के सभी घटक दलों के बीच तालमेल और भरोसा बना हुआ है, और किसी तरह का मतभेद नहीं है।
रूडी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का हर घर नौकरी का वादा अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि जनता अब वादों के बजाय विकास चाहती है और बिहार में विकास करने वालों के साथ ही खड़ी होगी।
बीजेपी सांसद ने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर बिहार में सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन मजबूत है और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
रूडी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं और जनता उनका लाभ देख रही है। आने वाले चुनाव में लोग स्थिरता और विकास के लिए फिर से एनडीए को मौका देंगे।