Bihar

बिहार चुनाव 2025: बांका में JDU के दो दिग्गज आमने-सामने, विधायक मनोज यादव ने सांसद गिरिधारी यादव पर बोला हमला

Published

on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। बांका जिले की बेलहर विधानसभा सीट को लेकर पार्टी के दो बड़े नेता आपस में भिड़ गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, JDU विधायक मनोज यादव ने अपनी ही पार्टी के सांसद गिरिधारी यादव पर तीखा हमला बोला है। मनोज यादव ने गिरिधारी यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। दरअसल, गिरिधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन हाल ही में राजद (RJD) में शामिल हुए हैं और बेलहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

विधायक मनोज यादव का कहना है कि गिरिधारी यादव की वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद अपने बेटे को जिताने के लिए JDU को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। वहीं, गिरिधारी यादव खेमे की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बेलहर सीट JDU के लिए अहम मानी जाती है। यहां से मनोज यादव मौजूदा विधायक हैं और लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। लेकिन अब सांसद और विधायक के बीच चल रही तनातनी ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस विवाद का असर बेलहर सहित पूरे बांका जिले की चुनावी राजनीति पर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending